समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज शनिवार सुबह एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुर्घटना हो गई। इसमें एक पिता व दो बेटों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताते हैं कि नोएडा से आगरा की ओर जा रही इको गाड़ी की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।
मरने वालों में महोबा और आगरा के लोग
जानकारी के अनुसार, मथुरा में आज सुबह लगभग साढ़े 3 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 140 पर इको गाड़ी की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा के धर्मवीर सिंह और उनके बेटे रोहित व आर्यन की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: कानपुर के DM-CMO विवाद में नया मोड़, स्टे लाकर डाॅ. नेमी ने फिर संभाली कुर्सी-पुलिस तैनात
वहीं महोबा के बढ़पुरा हुसैद के रहने वाले दलवीर उर्फ छुल्ले व उनके भाई पारस सिंह तोमर तथा एक अन्य युवक की भी मौत हो गई। हादसे में धर्मवीर की पत्नी सोनी और पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हैं। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय का कहना है कि कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।
ये भी पढ़ें: UP: एनकाउंटर में ढेर हुआ रेपिस्ट-साइको किलर, बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के बाद से था फरार
महोबा: बारिश में मकान गिरने से मां-बेटे की मौत, बाप-बेटे घायल, पढ़ें पूरी घटना
गालीबाज लड़कियां: महक-परी गिरफ्तार-अश्लील इशारे-गंदी गालियां, 4 लाख फालोवर्स और 25 हजार कमाई
Lucknow: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 6 साल की बेटी की कर दी हत्या-रची पति को फंसाने की साजिश
सोनम बेवफा है! यूपी से इंदौर-मेघायल तक हल्ला-पति की हत्या में सोनम, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
Lucknow: सीएम योगी ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन