
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल से होलिका दहन से जुड़ी हैरान करने वाली खबर है। संभल के नंदरोली गांव में होलिका दहन के समय एक व्यक्ति आग में कूद गया। होलिका दहन में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान संभल के सिंहपुर के वीरपाल के रूप में हुई है। बताते हैं कि पहले वीरपाल ने होलिका दहन के आगे हाथ भी जोड़े। इसके बाद होलिका दहन की लपटों में छलांग लगा दी।
घटना से मची चीख-पुकार, सभी ग्रामीण हैरान
इसके बाद होलिका दहन की लपटों के बीच उसमें छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। हालांकि, वीरपाल इस दौरान काफी झुलस गए हैं।
ये भी पढ़ें: एनकाउंटर: गाजियाबाद में सलीम वास्तिक केस में दूसरा आरोपी भी ढेर
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार को हुए होलिका दहन की है। नदरोली गांव के लोग होलिका दहन के बाद आग की लपटों पर गन्ना व जौ की बालियां भून रहे थे।
साहस दिखाकर एक व्यक्ति ने बाहर निकाला
बताते हैं कि वीरपाल अपने ससुर व साले के संग वहां पहुंचे थे। इसी बीच वीरपाल ने अचानक हाथ जोड़े और फिर लपटों के बीच होलिका में छलांग लगा दी। होलिका पर चढ़कर आग की लपटों के बीच खड़े रहे। लोगों ने देखा तो हैरान रह गए और शोर मचाने लगे।
ये भी पढ़ें: अमरोहा: जोया-संभल मार्ग का जल्द होगा चौड़ीकरण-आवागमन में होगी आसानी
बताते हैं कि गांव के नीरेश कुमार ने साहस दिखाया। वीरपाल को खींचकर बाहर निकाला। बाहर आते ही वीरपाल खेतों की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा।
गांव के लोग उन्हें गुन्नौर के निजी डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां इलाज चल रहा है। बचाने वाले नीरेश भी झुलस गए हैं। होलिका में कूदने का कारण अभी किसी को पता नहीं है।
ये भी पढ़ें: यूपी: रेलवे कर्मी ने सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो की वायरल..FIR दर्ज
