Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ा हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत 

Major accident in UP, 5 people died in collision between ambulance and pickup

समरनीति न्यूज, लखनऊ: रविवार सुबह उत्तर प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। एक एंबुलेंस और पिकअप की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा अमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। सभी मृतक एंम्बुलेंस में सवार ते। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

एंबुलेंस से शव लेकर घर लौट रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले सभी लोग एंबुलेंस से दिल्ली के एक निजी अस्पताल से लखनऊ होकर परिजन के शव को घर लेकर लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें: UP: बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस 

ये भी पढ़ें: बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, छात्र की मौत-दोस्त और किशोरी घायल-बाइक डिवाइडर से..

फेमस महिला इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन की कार में मिली डेड बाॅडी-छानबीन में जुटी पुलिस..