Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

मैनपुरी उप चुनाव : डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश रहे साथ

Mainpuri by-election : Dimple Yadav filed nomination, Akhilesh Yadav remained with

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mainpuri By Election 2022 मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने आज सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। साथ में प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद थे।

Mainpuri by-election : Dimple Yadav filed nomination, Akhilesh Yadav remained with

वहीं नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर डिंपल यादव के साथ पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, एएच हाशमी, रामनारायण बाथम, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य मौजूद रहे। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से अखिलेश यादव की गाड़ी को बैरियर पर ही रोका गया। उनके सुरक्षा गार्डों को भी नामांकन स्थल तक नहीं जाने दिया गया।

ये भी पढ़ें : UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे

कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, पूर्व एमएलसी और अन्य नेता। सैफई में भी रविवार को मौजूद रहे अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर मंथन किया। साथ ही चुनाव में जीत की रणनीति बनाई। बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। यह सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी। इस सीट पर अब उप चुनाव के तहत 5 दिसंबर को चुनाव होना है। इसपर मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें : UP : सपा के एक और विधायक को सजा, 1 साल की कैद..