Wednesday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

अफसरशाही! लखनऊ में नायब तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़-कान से खून बहा, हालत गंभीर

Naib Tehsildar slapped farmer in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैनात एक नायब तहसीलदार ने बेहूदगी की हद पार कर दी। नायब तहसीलदार ने एक किसान को तेज थप्पड़ मार दिया। इससे किसान के कान से खून निकलने लगा। वह गिरकर कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया। परिवार के लोग अस्पातल ले गए। वहां किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल किसान का पीजीआई में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।

मिर्जापुर मस्तेमऊ गांव की है पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नगर निगम की टीम मिर्जापुर मस्तेमऊ गांव में अवैध कब्जा हटाने गई थी। इस दौरान नायब तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव और लेखपाल सुभाष कौशल समेत कई कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि गांव के किसान राम मिलन ने जमीन को पुश्तैनी बताया। साथ ही 3 पीढ़ियों से चले आ रहे दस्तावेज भी अधिकारियों को दिखाए। इसके बाद बहस होने लगी।

इतनी सी बात पर अधिकारी ने खोया आपा..

फिर किसान राम मिलन ने अधिकारियों से कहा कि बरसात का समय है, मेरे जानवरों का भूसा इस जमीन पर रखा है। हटाने के लिए 1 घंटे का समय दे दीजिए। कहा जा रहा है कि इतनी सी बात पर नायब तहसीलदार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आपा खोते हुए किसान को तेज थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतनी तेज लगा कि राम मिलन जमीन पर गिर पड़े और उनके कान से खून निकलने लगा। इसके बाद वह बेहोश हो गए।

किसान PGI के ट्रामा सेंटर में भर्ती-हालत गंभीर

पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने किसी तरह किसान को संभाला और उठाया। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में सिविल अस्पताल और फिर पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। किसान की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। गांव वालों का कहना है कि किसान की हालत बिगड़ते ही नायब तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव और उनकी टीम के कर्मचारी वहां से भाग गए। घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा में हैवान पति ने निक्की को जिंदा जलाया.. पहले क्रूरता से पीटा… बेहोश होने पर लगाई आग-सास भी गिरफ्तार