समरनीति न्यूज, लखनऊ: मृत्यु का दृष्टांत सुनाते-सुनाते पूर्व मुख्य सचिव डाॅ. शंभुनाथ वहीं गिरकर बेहोश हो गए। कुछ पल बाद हार्टअटैक से सभागार में ही उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार शाम हिंदी साहित्य संस्थान के निराला सभागार में अफरातफरी मच गई। दरअसल, वह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में लेखिका मनोरमा श्रीवास्तव के उपन्यास के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे।
सभागार में ही मृत्यु, 1970 बैच के थे आईएएस
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शंभुनाथ संबोधन दे रहे थे। इसी बीच उनका सिर मेज पर झुकता चला गया और वह अचेत होकर गिर गए। कुछ ही पल में उनकी मृत्यु हो गई। वह 1970 बैच के आईएएस थे और 2007 में प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे।
जिस समय यह अप्रत्याशित घटना हुई उस समय डॉ. शंभुनाथ की पत्नी चंदा भी सभागार में ही मौजूद थीं। लोग उन्हें लेकर तुरंत सिविल अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक इस तरह से मृत्यु से वहां अफरातफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: 7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक, ओयो होटल चलेगी.., मिला कभी न भूलने वाला सबक
UPSSSC PET Exam 2025: यूपी में 6 और 7 सितंबर को होगी PET परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर..
7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक, ओयो होटल चलेगी.., मिला कभी न भूलने वाला सबक
बड़ी खबर: संभल दंगों की 450 पन्नों की रिपोर्ट आयोग ने सीएम योगी को सौंपी
CRIB Blood Group: भारत में महिला के शरीर में मिला दुनिया का नया अनोखा ब्लड ग्रुप
सीतापुर में बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला-लोगों में फैली दहशत-वन विभाग टीम..