Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण-हड़कंप

Lucknow: Deputy CM BrajeshPathak's surprise inspection

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। अचानक डिप्टी सीएम के निरीक्षण से सीएचसी में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में मचा हड़कंप

Lucknow: Deputy CM BrajeshPathak's surprise inspection

दरअसल, डिप्टी सीएम के पहुंचने की किसी को भी कानों-कान खबर नहीं थी। ऐसे में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को देखकर अस्पताल के स्टाॅफ में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकारा है।

ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें

जानकारी के अनुसार, औचक निरीक्षण को पहुंची डिप्टी सीएम श्री पाठक ने ओपीडी में मरीजों से जानकारी ली। दवाइयों और जांच के बारे में पूछा। गंदगी दिखने पर नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले

ड्यूटी रजिस्टर की भी जांच की। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर भी अफसरों से बातचीत की। अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने को कहा। डिप्टी सीएम श्री पाठक के इस निरीक्षण से दूसरे अस्पतालों में भी सख्त संदेश गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट

यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट