
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांसें लीं। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है।
PGI में चल रहा था इलाज
बताते चलें कि उन्हें बीती 3 फरवरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके निधन से रामनगरी के मठ मंदिरों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि वह वर्ष 1993 से श्रीरामलला मंदिर के पुजारी थे।
ये भी पढ़ें: अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..
अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..
