समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ के मड़ियाव में PWD के रिटायर अभियंता अरुण मिश्र (68) की हत्या में अहम बातें सामने आई हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि कहीं घर की नौकरानी तो हत्या की वजह नहीं है? क्योंकि वह पति से झगड़े के बाद उन्हीं के घर आकर रुकी हुई थी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी मनोज पांडे सिक्योरिटी गार्ड है। उसकी पत्नी रिटायर सहायक अभियंता के घर खाना बनाती थी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि अभियंता 8 साल पहले कानपुर से सेवानिवृत्त हुए थे।
पति-पत्नी कई साल से रह रहे अलग
उनकी पत्नी अंजू सीतापुर में सरकारी स्कूल की प्राचार्य रही हैं। पति-पत्नी में बीते कई वर्षों से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। पत्नी सीतापुर में अकेले रहती हैं। दोनों का एक बेटा है। वह परिवार के साथ विदेश में शिफ्ट है। बताते हैं कि बीकेटी के भैंसामऊ क्रासिंग इलाके में रहने वाले मनोज की पत्नी रामा उनके घर खाना बनाती थी। पति से झगड़े के बाद कामवाली 6 साल के बेटे के साथ दो-तीन दिन पहले रिटायर अभियंता के घर चली आई। दिलकश विहार कालोनी में स्थित घर में ही रुकी हुई थी।
CCTV में आते दिखाई दिया आरोपी
बताते हैं कि घर में लगे सीसीटीवी में सुबह लगभग सवा 11 बजे वहां आते दिखाई दिया। पत्नी का कहना है कि पति घर में बंदूक लेकर घुसा। फिर झगड़ा करने लगा। मालिक ने समझाने का प्रयास किया तो भड़क गया। फिर लाइसेंसी बंदूक से उसने सेवानिवृत अभियंता के सीने में गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया। पुलिस की 3 टीमें हत्यारोपी की तलाश कर रही हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक काफी दयालु और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
संबंधित मुख्य खबर पढ़ें: लखनऊ में PWD के रिटायर सहायक अभियंता की गोली मारकर हत्या
41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..
सीपी राधाकृष्णन बने देश के 17वें उप राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई
Breaking: सीतापुर में भीषण हादसे में भाजपा नेता के बहनोई समेत तीन लोगों की मौत
सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत