Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow: किसान को थप्पड़ मारने वाले तहसीलदार और लेखपाल पर मुकदमा-हंगामे के बाद कार्रवाई

Naib Tehsildar slapped farmer in Lucknow

सुभाष, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में किसान को थप्पड़ मारने वाले नायब तहसीलदार और लेखपाल पर मुकदमा हुआ है। यह कार्रवाई किसानों के हंगामे के बाद हुई है। बताते चलें कि नायाब तहसीलदार ने किसान को इतनी तेज थप्पड़ मारा कि वह बेहोश हो गया। उसके कान से खून बहने लगा था। किसान का पीजीआई में इलाज चल रहा है। बेहूदे व्यवहार से किसानों में आक्रोश था।

सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार व लेखपाल सुभाष कौशल के खिलाफ मुकदमा हुआ है। यह घटनाक्रम मोहनलालगंज क्षेत्र के मस्तेमऊ मजरा मिर्जापुर का है। किसान राम मिलन की पत्नी माया ने पुलिस से शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें: UP: सड़क हादसे में SDM की मौत-चालक की हालत गंभीर

किसानों ने घटना के विरोध में कई घंटों तक थाने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। किसानों ने एसीपी गोसाईंगंज के कार्यालय पर धरना दिया। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने केस दर्ज हुआ है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ें: अफसरशाही! लखनऊ में नायब तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़-कान से खून बहा, हालत गंभीर

अफसरशाही! लखनऊ में नायब तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़-कान से खून बहा, हालत गंभीर

UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!

Lucknow: नदी में डूबे 3 बच्चे, बच्ची समेत दो की मौत-परिवार में कोहराम