समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रभु श्री राम की अयोध्या नगरी आज 9वें दीपोत्सव के मौके पर 26 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगा उठी। आज रामनगरी में 9वें दीपोत्सव में 26 लाख 17 हजार 215 दीप प्रज्ज्वलित हुए। इसके साथ ही एक नया वर्ल्ड रिकार्ड बन गया। दीपोत्सव का यह नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रामलला के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित किया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बना 26 लाख 17 हजार 215 दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान

मुख्यमंत्री योगी सरयू की महाआरती में भी शामिल हुए। अयोध्या के रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत जय श्री राम और सरयू मैया की जय के नारों के साथ की। सीएम योगी ने सभी सनातन धर्म मानने वालों को दीपोत्सव की बधाई दी। कहा कि दीपोत्सव का शुभारंभ हमने 2017 में किया था।
पहली बार वर्ष 2017 में मनाए गए दीपोत्सव में जले थे 1 लाख 71 हजार दीप

तब पहली बार 1 लाख 71 हजार दीप जलाए गए थे। अब लाखों दीप प्रज्ज्वलित हो रहे हैं। आज 26 लाख से ज्यादा दीपों का रिकार्ड बन रहा है। कहा कि जहां पहले गोलियां चलती थीं, आज वहां दीप प्रज्ज्वलित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी
ये भी पढ़ें: ‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज
‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज
अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी
