Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच कार्यकर्ता का लैटर बम..पद के नाम पर 50 लाख वसूली का आरोप

Letter bomb from Banda BJP worker amid reshuffle in BJP organization

समरनीति न्यूज, बांदा: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच बुंदेलखंड के बांदा के बीजेपी कार्यकर्ता ने लैटर बम सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। यह पत्र बांदा के भाजपा नेता अजीत गुप्ता का बताया जा रहा है, जिसे उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को लिखा है। इसमें फतेहपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष पर संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख वसूलने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, ‘समरनीति न्यूज’ ऐसी किसी चिट्ठी की पुष्टि नहीं करता।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा पत्र

यह चिट्ठी कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री बांदा के अजीत कुमार गुप्ता की बताई जा रही है। चिट्ठी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को लिखी गई है। पत्र में लिखा है कि फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने 50 लाख रुपए संगठन में उचित दायित्व के नाम पर पार्टी फंड में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के जरिए जमा करने को कहा।

जल्द ही जारी होने वाली है यूपी में जिलाध्यक्षों की सूची

प्रार्थी ने यह रुपए नगद फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को दिए। भाजपा नेता के इस कथित पत्र में कहा गया है कि जिलाध्यक्ष ने यह रुपए पार्टी फंड में जमा नहीं किए, बल्कि खुद रख लिए। पत्र में अवैध वसूली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र के वायरल होने से पार्टी में खूब चर्चा हो रही है।

Letter bomb from Banda BJP worker amid reshuffle in BJP organization

उधर, फतेहपुर जिलाध्यक्ष पाल ने भी अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। लिखा है कि ‘झूठ ज्यादा दिन नहीं टिकता। सच हमेशा रहता है…।’ बहरहाल, संगठन में फेरबदल के बीच भाजपा नेता के लैटर बम और फतेहपुर जिलाध्यक्ष की प्रतिक्रिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी चर्चा का विषय बनी है। विपक्षी पार्टियों के नेता भी खूब चर्चा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!

बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!