Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश

know-who-is-dr-bk-jain-who-got-padmashree

डा. संजीव चौहान, लखनऊ: चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. बुधेंद्र कुमार जैन को भारत सरकार से पद्मश्री अवार्ड मिला है। डा. जैन ने बीते 51 साल से निरंतर आंख के मरीजों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर रखा है। यही वजह है कि उन्हें पद्मश्री मिलने की खबर से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर है।

चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक हैं डाॅ. जैन

दरअसल, चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. बीके जैन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अंधत्व निवारण क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है।

चित्रकूट सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जैन 75 वर्ष के हैं और जीवन के 51 वर्षों से वह हजारों गरीब और कमजोर तबके के लोगों के अंधियारे जीवन में रोशनी ला चुके हैं। उनका जीवन सद्गुरु भगवान के आदर्शों से प्रेरित है।

ये भी पढ़ें: मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..