Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर पुलिस ने भाजपा नेता को जालौन से किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला 

Kanpur police arrested BJP leader from Jalaun

समरनीति न्यूज, कानपुर: भारतीय जनता पार्टी के नेता और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भास्कर अवस्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि कानपुर देहात की पुलिस ने भाजपा नेता अवस्थी को एक महाविद्यालय से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि डॉ. अवस्थी, अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के निदेशक भी हैं, पुलिस ने उन्हें उनके जालौन स्थित आवास से पकड़ा है।

महाविद्यालय से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक महाविद्यालय से जुड़े मामले में उनके खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज था। पुलिस को इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR.. 

इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि सोमवार देर शाम अकबरपुर थाना पुलिस जालौन पहुंची। वहां बिना किसी हंगामे के डॉ. अवस्थी को उनके घर से हिरासत में लिया।

जालौन पुलिस को भी दी गई जानकारी

यह भी बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके आवास की तलाशी भी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी जब्त कर ली। उधर, जालौन पुलिस का कहना है कि

ये भी पढ़ें: बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral, मची खलबली

कानपुर देहात पुलिस की ओर से इस मामले में उन्हें जानकारी दे दी गई थी। अवस्थी कानपुर देहात में दर्ज एक मामले में वांछित थे। उधर, कानपुर देहात पुलिस का कहना है कि अवस्थी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच चल रही है।

बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral, मची खलबली