समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। वह बीती शाम से घर से लापता था। आज उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
पुलिस ने भी माना प्रथम दृष्टया रंजिशन हत्या का मामला
जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव के रहने वाले कमल यादव (25) पुत्र जगरूप यादव बीती 17 जून से घर से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना थाना कमासिन पर दी थी।
ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी..
पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी बीच सूचना मिली कि बीती देर रात यमुना किनारे एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने छानबीन शुरू की
परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया शव पर मिले चोटों के निशान से साफ लग रहा है कि रंजिशन हत्या का मामला है। तहकीकात की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर दोषियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: धोखेबाज प्रेमी: दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो-ब्लैकमेलिंग
ये भी पढ़ें: UP: प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई पत्नी ने पति-पुलिस को देखा तो छत से लगा दी छलांग, फरार
UP: प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई पत्नी ने पति-पुलिस को देखा तो छत से लगा दी छलांग, फरार