Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

कलयुगी बेटी : जिस लड़के ने रेप किया, उसी के प्यार में मां का कत्ल, फिर लाश से बर्बरता..

Kalyugi daughter : boy who raped her, killed her mother in love with him, then also vandalized  deadbody in Bhind MadhyaPradesh

समरनीति न्यूज, डेस्क : कुछ लड़कियां अपने दुर्भाग्य और दुर्गति का कारण खुद ही बनती हैं। श्रद्धा वाकर ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर आफताब जैसे दरिंदे का साथ चुना। नतीजा सबके सामने 36 टुकड़ों में श्रद्धा की दर्दनाक हत्या के रूप में सामने आया। अब चौंकाने वाला एक और मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटी ने खुद के साथ रेप करने के आरोपी के साथ अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं मां के शव से बर्बरता भी की। घटना ने सभी को चौंका दिया है।

मां की लाश पर चाकुओं से किए वार

पुलिस ने लड़की और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी, सीएसपी रवि भदौरिया फोर्स और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Kalyugi daughter : boy who raped her, killed her mother in love with him, then also vandalized deadbody in Bhind MadhyaPradesh

दरअसल, भिंड की रहने वाली एक महिला ममता कुशवाह ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ हजीरा थाने में अपहरण और रेप का मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया था।

मां को मान लिया रास्ते का कांटा

पिछले महीने आरोपी सोनू जेल से छूटा था। लड़की से उसने दोबारा मिलना-जुलना शुरू कर दिया। लड़की भी उसके बहकावे में थी। हालांकि, लड़की की मां को यह पसंद नहीं था। बताते हैं कि बेटी ने मां को रास्ते का कांटा मान लिया। फिर प्रेमी के साथ साजिश रचकर मां का कत्ल कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि कत्ल करने के बाद रातभर बेटी अपने प्रेमी के साथ मां की लाश के साथ रही। इतना ही नहीं मां की लाश के साथ बर्बरता की।

अब जेल में चक्की पीसेंगे दोनों

दोनों ने उसपर चाकुओं से कई वार किए। सुबह दोनों भाग निकले। मकान मालिक को कुछ शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तेजी दिखाई। शव बरामद करने के बाद लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पलंग के नीचे रखी महिला की लाश भी बरामद कर ली। लड़की ने अपना जुर्म कबूल करते हुए प्रेमी की उसमें संलिप्तता की बात भी बताई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

UP Board : बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में संभव, रिजल्ट अप्रैल में..

ये भी पढ़ें : Lucknow : OBC आरक्षण पर आयोग की पहली मीटिंग के बाद अध्यक्ष बोले, 3 माह में रिपोर्ट देंगे 

ये भी पढ़ें : Banda : पेड़ से लटकते मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस