Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

भारत को रूस से एस-400 सुरक्षा कवच का रास्ता साफ, हटेगी अमेरिकी रोक

समरनीति डेस्कः भारत के लिए रूस से जरूरी हथियार खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसा अमेरिकी संसद द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विधेयक 2019 को पारित करने की वजह से हुआ है। इससे भारत या दूसरे देशों के खिलाफ प्रतिबंध लगने को खत्म करने का रास्ता निकल आया है। अमेरिकी कांग्रेस के सीनेट ने 10 मतों के मुकाबले 87 मतों से इस विधेयक को पारित कर दिया। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है।

ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार

अब यह कानून बनने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस जाएगा। इस विधेयक में सीएएटीएसए के प्रावधान-231 को खत्म करने की बात कही गई है। बताया जाता है कि इसे कानूनी रूप मिलने के बाद भारत के लिए रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का रास्ता साफ हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक 5 एस-400 रेजिमेंट की अनुमानित कीमत लगभग 5.5 बिलियन डॉलर है और बीते मई महीने में भारत और रूस के बीच इसे लेकर बातचीत हुई थी। वहीं अक्टूबर में मोदी और पुतिन के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।