Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

स्वतंत्रता दिवस 2025: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण-जय हिंद के नारे गूंजे

Independence Day 2025: Congress District President hoisted flag in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए पुष्पवर्षा की।

पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद गाया राष्ट्रगान

Independence Day 2025: Congress District President hoisted flag in Banda

फिर सभी कांग्रेसियों ने पूरे उत्साह से एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रीय ध्वज के आगे शीष झुकाया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि “भारत की स्वतंत्रता हेतु कांग्रेस ने जो संघर्ष किया, उसी वजह से आज हम सब आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं।

Independence Day 2025: Congress District President hoisted flag in Banda

कहा कि आजादी के बलिदानियों को यह देश सदैव अपने हृदय में उच्च स्थान पर रखता है। उनके बलिदान को हमेशा याद रखता है। कहा कि आज कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश में विघटनकारी नीतियों पर चल रही हैं। कहा कि हम ऐसी ताकतों को सफल नहीं होने देंगे।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों में सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, शशि प्रभा गुप्ता को सम्मानित किया। साथ ही आदित्य सिंह, अब्दुल रज्जाक व पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, जगतनारायण शास्त्री, शिवबली सिंह, स्वामी प्रसाद निषाद, रामपाल अवस्थी, नाथूराम सेन को भी सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: बांदा: DIG और SP ने किया ध्वजारोहण-17 पुलिसकर्मियों और शहीदों के परिवारों का सम्मान भी  

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस2025: बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण 

बांदा: BJP कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण-मंत्री और विधायक रहे मौजूद

बांदा: DIG और SP ने किया ध्वजारोहण-17 पुलिसकर्मियों और शहीदों के परिवारों का सम्मान भी

स्वतंत्रता दिवस 2025: बांदा कारागार में जेल अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण-देश भक्ति के गीत गूंजे