Saturday, January 10सही समय पर सच्ची खबर...

UP: ठंड का असर-माध्यमिक स्कूलों का समय बदला-अब यह हुआ टाइम..

in UP Secondary school timings changed dueto cold
कोहरे में स्कूल जाते बच्चे।

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तर प्रदेश शासन ने भीषण ठंड को देखते हुए प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया है। 29 दिसंबर से स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। स्कूल खुलने का नया समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।

29 से नए समय पर खुलेंगे विद्यालय

पहले यह समय साढ़े 9 बजे से साढ़े 3 बजे तक था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन

इसमें कहा गया है कि नए आदेश तक स्कूलों का यही समय रहेगा।

इन जिलों में स्कूल हुए बंद

वहीं यूपी के कई जिलों में भीषण ठंड के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इन जिलों में रायबरेली, गोंडा, अयोध्या, बांदा और वाराणासी शामिल हैं।

UP Secondary school timings changed dueto cold

कक्षा-8 तक के स्कूलों को 29 और 30 दिसंबर को बंद किया गया है। हालांकि, अध्यापकों और कर्मचारियों को स्कूल जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, भीषण ठंड के चलते डीएम जे.रीभा के आदेश

बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, भीषण ठंड के चलते डीएम जे.रीभा के आदेश

UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन

कानपुर हैलट: जिंदा मरीज को बता दिया मरा-डाॅक्टर समेत तीन सस्पेंड