Monday, March 23सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

UP SDM husband-wife dispute

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंच गया है। महिला एसडीएम के पिता ने दामाद एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पति-पत्नी दोनों एसडीएम हैं। इसलिए मामला काफी चर्चा में है। एसडीएम पति-पत्नी के मामले में पुलिस भी गंभीरता से जांच में जुटी है। मामले में 20 करोड़ दहेज के लिए उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप हैं।

दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले की सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा तैनात हैं। उनके पिता ने अपने दामाद पीडीडीयू नगर की तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। दामाद के परिवार वालों को भी नामजद किया है। यह रिपोर्ट दहेज उत्पीड़न की धाराओं में दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें: Bijnor: एसडीएम को जान से मारने की धमकी-15 लाख की रंगदारी मांगी 

प्रतापगढ़ शहर के शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या मिश्रा के पिता पूर्व प्राचार्य निशाकांत ओझा कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी एसडीएम बेटी दिव्या ओझा की शादी 1 दिसंबर 2020 को प्रयागराज के नैनी के एसडीएम अनुपम मिश्रा से की थी।

चर्चा में है PCS दंपती का यह मामला

आरोप है कि दहेज में 20 करोड़ रुपए मांगे गए थे। मगर उन्होंने मना कर दिया था। कहा है कि सगाई से पूर्व 38 लाख रुपये, 40 लाख के जेवर व 7 लाख का सामान दिया था। आरोप है कि इसके बाद दहेज की डिमांड बढ़ती गई। फिर दहेज के लिए उत्पीड़न होने लगा।

ये भी पढ़ें: यूपी: लेखपाल के बाद SIR में लगे शिक्षक ने की सुसाइड, SDM-BDO व लेखपाल पर दबाव का आरोप

आरोप है कि उनकी एसडीएम बेटी को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। यह भी आरोप है कि कई बार गला दबाकर हत्या का प्रयास हुआ है। इसके अलावा भी गंभीर आरोप हैं।

ससुर ने कराई SDM दामाद पर FIR

महिला थाने में एसडीएम अनुपम मिश्रा व परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा का कहना है कि एसडीएम दिव्या ओझा के पिता की तहरीर रिपोर्ट हुई है।

ये भी पढ़ें: प्यार की अनोखी दास्तांः दुनिया की नजर में मां बनकर वो घर में पत्नी का रिश्ता निभाती रही..

कहा कि एसडीएम अनुपम मिश्रा व परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मामला सरकारी महकमों में चर्चा का विषय बना है।

ये भी पढ़ें: यूपी: हाथ में कंडोम का पैकेट-पेड़ पर टंगे कपड़े, युवक का निर्वस्त्र शव मिला   

Bijnor: एसडीएम को जान से मारने की धमकी-15 लाख की रंगदारी मांगी 

प्यार की अनोखी दास्तांः दुनिया की नजर में मां बनकर वो घर में पत्नी का रिश्ता निभाती रही..

यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद

‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज