Sunday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 9 IAS के तबादले-सौम्या गुरुरानी बनीं नगर आयुक्त..पढ़ें पूरी लिस्ट

in up 9 IAS officers transferred

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में योगी सरकार ने आज रविवार रात 9 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। ज्यादातर वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। तबादला सूची के अनुसार यूपी के प्रमुख सचिव अनुराग यादव को प्रमुख सचिव समाज कल्याण बना दिया गया है।

अनुराग यादब बने प्रमुख सचिव समाज कल्याण

इसी तरह आलोक कुमार-3 को प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं एम देवराज को महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू को महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

प्रतीक्षारत सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं शाहजहांपुर के नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा को अपर प्रबंध निदेशक, परिवहन निगम बनाया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

यहां पढ़ें पूरी सूची

in up 9 IAS officers transferred

यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला