Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नाव में आयोजित पशु मेले में बोले अतिथि ब्लाक प्रमुख, किसानों की आय वृद्धि में गौ पालन महत्वपूर्ण

उन्नाव के नवाबगंज में किसानों को सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख।

समरनीति न्यूज, उन्नावः विकासखंड नवाबगंज के ग्रामपंचायत बिरसिंहपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पं दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर मेला का शुभारंभ हुआ। यह शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह व पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार ने गौ पूजन कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

बिरसिंहपुर में पशु आरोग्य शिविर मेला 

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सिंह ने उपस्थित किसानों को संबंधित करते हुए कहा कि पशु पालन से किसानों की आय दो गुनी होती है। साथ ही उनकी जरूरतों की भी पूर्ति होती है। सिंह ने किसानों के लिये भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय हार्ट अटैक से हुई मौत

मेले में जिला पंचायत सदस्य रामदेव सिंह, प्रधान सजीवन सिंह, बीडीसी राजकुमार पांडे प्रधान अभ्येंन्द्र सिंह, प्रधान जयसिंह यादव, प्रधान सतीश उर्फ पप्पू त्रिपाठी सहित भारी संख्या में सम्मानित किसानगण मौजूद रहे।