Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नाव में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय हार्ट अटैक से हुई मौत

समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में आज हुई एक ह्रदय विदारक घटना में एक 18 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक अपने साथियों के साथ सुबह पुलिस की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। 

दौड़ के दौरान हार्टअटैक 

बताते हैं कि इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसे हार्टअटैक पड़ गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पुरवा कोतवाली के दिनई खेड़ा मजरे चमियानी गांव के रहने वाले राम प्रकाश पटेल का बेटा अर्पित (18) गांव के बाहर बीघापुर रोड पर अपने साथियों के साथ सुबह दौड़ लगा रहा था। 

ये भी पढ़ेंः यूपी में इन 7 नए आईपीएस की ट्रेनिंग के बाद सहायक एसपी के रूप में तैनाती

वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में वह बेहोश हो गया। साथियों ने उसे संभाला। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस भी मामले में छानबीन कर रही है।