Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP: पति को पीठ पर लादकर CMO आफिस पहुंची महिला, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

in RaeBareli woman reached CMO office carrying her husband on her back

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में जहां सरकार स्वास्थ सेवाओं को लेकर गंभीरता दिखा रही है, वहीं अस्पतालों में हाल-बेहाल है। इसका उदाहरण आज यूपी के रायबरेली में देखने को मिला। वहां सीएमओ कार्यालय में एक महिला अपने दिव्यांग पति का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंची। महिला को दिव्यांग पति को ले जाने के लिए व्हील चेयर नहीं मिली। मजबूरन वह पति को कंधे पर लादकर सीएमओ कार्यालय तक पहुंचीं।

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद राजधानी लखनऊ तक मामला पहुंचा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार, सतांव ब्लाक के देदौर क्षेत्र की पिंकी नाम की महिला जिला अस्पताल अपने पति का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचीं। महिला का कहना है कि उनकी दो बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले..

पति अंकित घर पर ही रहते हैं। आज पति का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि बहुत समस्या होती है। व्हील चेयर नहीं मिली तो पति को कंधे पर ही लादकर सीएमओ कार्यालय तक ले गईं। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। मामले में सीएमओ डा. नवीन चंद्रा का कहना है कि अगर किसी कर्मचारी ने लापरवाही की है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले..