Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

Update : एक्सप्रेसवे पर हादसा, कानपुर के बड़े उद्योगपति की पत्नी की मौत, 3 की हालत गंभीर

in-mainpuri-agralucknowexpressway-wife
प्रीती मखीजा (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी के करहल क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। इसमें कानपुर बड़े उद्योगपति एवं केसर गुटखा के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सैफई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

केसर गुटखा के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी थीं प्रीती

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे कानपुर के स्वरूपनगर निवासी केसर पान मसाला कारोबारी हरीश मखीजा, लैंडमार्क होटल के चेयरमैन दीपक कोठारी और तिलकराज शर्मा के साथ अलग-अलग कारों से आगरा जा रहे थे।

Banda accident news latest

बताते हैं कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।

मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

उसमें सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। महिला प्रीती मखीजा (53) की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। प्रीती कानपुर के बड़े उद्योगपति हरीश मखीजा की पत्नी थीं।

ये भी पढ़ें : झांसी में कानपुर हाइवे पर हादसा, कारोबारी पति-पत्नी की मौत

हरीश मखीजा केसर गुटखा का मालिक हैं। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में घायल हुईं दीप्ती कोठारी की हालत भी गंभीर

इनमें घायल महिला दीप्ती कोठारी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएमओ मैनपुरी डा. आरसी गुप्ता व अन्य अधिकारी भी सैफई मेडिकल कालेज पहुंचे। उधर, पुलिस का कहना है कि पलटी हुई कार को कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

झांसी में कानपुर हाइवे पर हादसा, कारोबारी पति-पत्नी की मौत