Monday, April 13सही समय पर सच्ची खबर...

लाखों की नगदी लेकर था लापता और आज मिली लाश, घरवालों को हत्या की आशंका

समरनीति न्यूज, कुशीनगरः जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुमहि खुर्द खाली के पास संदिग्ध स्थितियों में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि युवक की बाईक भी नहर से बरामद हुई है। यह युवक दो दिन पहले गैस रिफिलिंग की दुकान से गायब हुआ था। युवक ने हाल ही में अपनी बुलेरो गाड़ी बेची थी। उसके पास गाड़ी का चार लाख रूपए था।

जरूर पढ़ेंः  बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े

परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। परिजनों का कहना है कि किसी ने रुपए के लिए उसका अपहरण करके उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।