
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबर डेकर बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 1 दर्जन यात्री घायल हो गए। यह हादसा बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया
बताते हैं कि 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार में पलटने से बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 घायल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मरने वालों की पहचान कर रही है।
ये भी पढ़ें: सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव
सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव
UP: कौन है प्रियंका सिंह? जिसे 6 साल से ढूंढ रही थी पुलिस-अब STF ने पकड़ा
Banda: टूर से लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, पांच की हालत गंभीर
UP: फिर जेल जाएंगे आजम खान और बेटा अब्दुल्ला, कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा
UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान
