Tuesday, February 10सही समय पर सच्ची खबर...

शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

Hamirpur: 3 officials suspended including DC for bribery

समरनीति न्यूज, लखनऊ: रिश्वतखोर अधिकारियों पर शासन का सख्त डंडा चला है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रिश्वतखोरी में संलिप्त प्रभारी उपायुक्त उद्योग समेत 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित हुएअधिकारियों में प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार शामिल हैं।

कई बार हो चुकी थीं शिकायतें, अबकी बार नपे

इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। निलंबित होने वालों में सहायक प्रबंधक व जिला प्रबंधक भी शामिल हैं। निलंबन की यह कार्रवाई सीडीओ व एडीएम की जांच समिति की रिपोर्ट के बाद की गई है। कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

फाइल खिसकाने के लिए वसूलते थे मोटी रकम

शासन ने यह कार्रवाई जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन व पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली पर की है। बताते हैं कि फाइलें खिसकाने के नाम पर ये अधिकारी रिश्वत के तौर पर मोटी रकम वसूलते थे। जांच में भी इन अधिकारियों पर लगे आरोप सत्य पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा SP पलाश बंसल की बड़ी कार्रवाई, SO और सिपाही को किया सस्पेंड-रिश्वत लेते Video Viral का मामला..

ये भी पढ़ें: यूपी: CBI ने रिश्वतखोर बैंक मैनेजर-फील्ड अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार-जेल 

यूपी: CBI ने रिश्वतखोर बैंक मैनेजर-फील्ड अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार-जेल

यूपी: रिश्वत लेती महिला इंस्पेक्टर व सिपाही गिरफ्तार-एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

UP: मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े BJP विधायक ब्रजभूषण, गाड़ियां अड़ाकर काफिला रोका-हंगामा