Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा नेता अजीत गुप्ता बनाए गए युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा नेता अजीत गुप्ता।

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में लगातार संगठनात्मक बदलाव कर रही बीजेपी हाईकमान ने अब भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव किया है। वहीं पहली बार बुंदेलखंड क्षेत्र को भी युवा मोर्चा में बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। बुंदेलखंड क्षेत्र से युवा नेता अजीत गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह बुंदेलखंड में सक्रिय भाजपा युवा नेता के तौर पर पहचान रखते हैं।

ये भी पढ़ेंः  2019 के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई टीम तैयार, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची 

बताया जाता है कि युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले अजीत पहले नेता हैं। नवनिर्वाचित अजीत गुप्ता से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही विश्वास दिलाते हैं कि पूरी इमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। साथ ही बुंदेलखंड की सही स्थिति को पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचाएंगे। पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उधर, श्री गुप्ता को युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही बांदा समेत बुंदेलखंड के अन्य जिलों से पार्टी नेताओं ने उनको बधाई दी।