Tuesday, February 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज चौराहा..

 

in Bandacity MNREGA JE committed suicide by hanging

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के किरन कालेज चौराहे से एक दुखद घटना सामने आई है। संविदा पर कार्यरत मनरेगा के एक जेई ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना मंगलवार सुबह की है। वह घर में प्रतियोगी बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाते थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घर में कोचिंग भी पढ़ाते थे शोभित

जानकारी के अनुसार, शहर के किरन कालेज चौराहे के रहने वाले शोभित दुबे (35) पुत्र नारायण प्रकाश दुबे ने सोमवार रात घर में फांसी लगा ली। सुबह जब देर तक कमरे से नहीं निकले परिवार के लोगों को चिंता हुई।

मानसिक अवसाद माना जा रहा कारण

कुंडी खटखटाने पर अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब दरवाजा खोलकर किसी तरह शव बाहर निकाला गया। मृतक के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि शोभित महुआ व्लाक में संविदा पर मनरेगा में जेई थे।

ये भी पढ़ें: बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बार अध्यक्ष-अखंड बुंदेलखंड संयोजक का किया सम्मान

उनकी शादी बीते वर्ष हुई थी। साथ ही वह शहर में कोचिंग भी पढ़ाते थे। मृतक परिवार में दो भाई और एक बहन थे। उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा, घटना की जांच हो रही

घटना से मां अनुसुइ्रया और पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मृतक मानसिक तनाव में थे और नशे के आदी थे। मानसिक तनाव में यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: खास खबर: बांदा भाई-बहन सुसाइड केस में चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा