Saturday, April 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला

in Banda Woman shot case of enmity over molestation

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि महिला को सीने पर गोली लगी है। महिला का गोली मारने की यह वारदात मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव की है। मृतका के पति का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया था। उसी में जबरन समझौता करने के लिए आरोपियों ने उनकी पत्नी को गोली मारी है। उधर, पुलिस गोली को छर्रे बताकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

महिला के सीने में लगी गोली, पैर में भी चोटें- पुलिस बोली छर्रे

जानकारी के अनुसार, मरका क्षेत्र के अरमार गांव में छैल कुमारी {45} पत्नी बोरेलाल को कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी। कहा जा रहा है कि कुछ कहासुनी के बाद अचानक गोलीई।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ीं। परिवार के लोगों ने किसी तरह संभाला। तबतक आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पाकर मरका पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला को एंबुलेंस से पहले क्षेत्रीय स्वास्थ केंद्र वहां से जिला अस्पताल लाया गया।

पति ने कहा, छेड़छाड़ का मुकदमा कराने पर गोली मारी

डॉक्टरों का कहना है कि महिला के सीने में गोली लगी है। अंदरूनी चोट गंभीर है। उनकी हालत चिंताजनक है। महिला के पति बोरेलाल का कहना है कि उन्होंने छेड़छाड़ का मुकदमा कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

उन्हीं लोगों ने मामले में समझौता करने के लिए धमकी दी। फिर पत्नी को गोली मार दी है। उधर, सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

गोली को छर्रे बताकर मामले को हल्के में निपटा रही पुलिस!

सीओ बबेरू ने अपनी वीडियो बाइट में कहा है कि महिला को छर्रे (गोली) लगने से आंशिक चोटें आई हैं। हालांकि, गोली लगने को को पुलिस ने छर्रे से चोटें लगना बताया। उधर, बताते हैं कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, लोगों में चर्चा है कि घटना में गोली को छर्रे जैसी बाते करके पुलिस मामले को हल्के में निपटा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में पहले प्रेमी ने की सुसाइड, 3 दिन बाद प्रेमिका ने भी..सुसाइड नोट..

बांदा में पहले प्रेमी ने की सुसाइड, 3 दिन बाद प्रेमिका ने भी..सुसाइड नोट..

बांदा: अतर्रा में धूमधाम से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान