Thursday, February 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: जेल रोड खोदकर जल संस्थान मस्त-ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Traffic jam due to dug-up road on Jail Road in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जल संस्थान ने जेल रोड पर सड़क खोद डाली है। जल संस्थान के अधिकारियों की कार्यशैली से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जेल रोड पर ट्रैफिक बार-बार जाम हो रहा है।

स्कूली बच्चे-कचेहरी के लोग परेशान

सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। जल संस्थान का कोई कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।

Traffic jam due to dug-up road on Jail Road in Banda

दो दिन से सड़क खुदने से ट्रैफिक जाम की समस्या है। शहर में गंदे पेयजल की सप्लाई किसी से छिपी नहीं है।

साइड से निकल रहे भारी वाहन भी

अब जेल रोड पर ट्रैफिक ध्वस्त की समस्या पैदा कर दी है। बुधवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना जेल के पास सड़क खोदकर काम शुरू कराय है। पास में दो मैनहोल खुले पड़े हैं।

Traffic jam due to dug-up road on Jail Road in Banda

जन समस्या पर नहीं उठता फोन

भारी वाहन भी साइड से निकल रहे हैं। हादसों की आशंका बनी है। कुछ भारी वाहन भी साइड से निकल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा

ऐसे में अगर हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा?जलसंस्थान के अवर अभियंता सौरभ प्रकाश को फोन किया गया। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Traffic jam due to dug-up road on Jail Road in Banda

जन समस्याओं को लेकर जलसंस्थान अधिकारियों के फोन ना उठाने की आदत नई नहीं है। लोग बताते हैं कि विभाग के अधिकारी अक्सर फोन नहीं उठाते हैं।

GM सेवानिवृत, अफसरों की मनमानी

लोगों का कहना है कि जलसंस्थान जीएम दो माह पहले सेवानिवृत हो चुके हैं। अब मौजूदा अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। सभी का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में संज्ञान लेना चाहिए। ताकि समस्या दूर हो।

ये भी पढ़ें: बांदा पीडब्ल्यूडी पर करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप  

बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार आयोजन, विजेता टीम पुरस्कृत

बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..

बांदा पीडब्ल्यूडी पर करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप

बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा