
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा भतीजा की मौत हो गई। हादसा बांदा के बबेरू क्षेत्र में हुआ। वहां दो बाइकों की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़े गए। दूसरी बाइक पर सवार घायलों का इलाज चल रहा है। परिवार में कोहराम मच गया। हादसा बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ। बांदा पुलिस ने चाचा भतीजा के शवों का पोस्टमार्टम काराया है।
दूसरी बाइक सवार दो लोग भी घायल

जानकारी के अनुसार, बबेरू के अहार गांव के सुनील (26) बुधवार रात अपने भतीजे हिमांशू (14) के साथ बाइक से जा रहे थे। दोनों चाचा-भतीजे रिश्तेदारी में बिसंडा थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरवा जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी: जेल की महिला सिपाही ने जहर खाकर दी जान, यह वजह..
रास्ते में कैरी मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम

चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल
रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में सुनील और हिमांशू ने दम तोड़ दिया। मां रजकलिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं हिमांशू गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा-8 में पढ़ता था। उनकी मां राजाबाई भी बेटे की मौत से बेहाल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल
