
समरनीति न्यूज, बांदा : बारिश के इस मौसम में बांदा में सांप के काटने घटनाएं बड़ी संख्या में हो रही हैं। आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसी खबरें मिल रही हैं। आज रविवार को बांदा के नरैनी क्षेत्र से ऐसी ही एक खबर सामने आई। वहां पहले सांप ने पत्नी को काटा। पत्नी ने हाथ झटका तो सांप पास में सो रहे पति पर जा गिरा। उसने पति को भी काट लिया।
पति की हालत में सुधार, पत्नी गंभीर
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के कल्लापुरवा गांव के 30 वर्षीय विलासा पत्नी प्रमोद चारपाई में सो रही थीं। आज तड़के सुबह छप्पर से गिरे सांप ने उनकी ऊंगली में काट लिया। (पढ़ना जारी रखें..)
UP : सरकारी शिक्षिका ने गले में सांप लटकाकर खिंचाई फोटो, अब होगी कार्रवाई..
विलासा ने एहसास होने जोर से हाथ झटका तो सांप पास में सो रहे पति पर जा गिरा। सांप ने उनके पति को भी काट लिया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि पति की हालत ठीक है, लेकिन पत्नी की गंभीर स्थिति है।
ये भी पढ़ें : UP : फ्लैट में दिल्ली से बुलाई गई युवती संग 4 छात्रों के अलावा पुलिसकर्मी भी निकला, SSP ने बैठाई जांच