Saturday, February 28सही समय पर सच्ची खबर...

ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन

mother threw her innocent daughter into Yamuna In Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक मां ने अपनी मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। फिर मां खुद भी नदी में छलांग लगाने चली। लेकिन तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। यमुना नदी में मासूम बेटी की तलाश में पुलिस जुटी है।

लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक कलह के रूप में सामने आया है। घटना की जांच की जा रही है।

पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया घातक कदम

mother threw her innocent daughter into Yamuna In Banda

जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के उसरा गांव के ब्रजराज यादव की बेटी रुबीना (35) घर से बच्ची को लेकर घर से निकली थी। शाम 4 बजे वह बच्ची के साथ घर से गई। बाद में अशोधर यमुना पुल पर पहुंचकर उसने एक राहगीर से फोन लेकर अपने घर काॅल की।

ये भी पढ़ें: बांदा में युवक को गोली लगी-मे़डिकल काॅलेज में मौत-पुलिस जांच में जुटी

परिजनों से सुसाइड करने की बात कहकर फोन काट दिया। बताते हैं कि इसके बाद 5 साल की बेटी को उठाकर यमुना में फेंक दिया। फिर खुद भी कूदने चली। तभी राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

mother threw her innocent daughter into Yamuna In Banda

पुलिस कर रही गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश

सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि पति से विवाद के कारण महिला रुबीना बीते कुछ वर्षों से मायके में रहती हैं।

आज घर में मायके में किसी बात को लेकर मां ने डाट दिया था। मां से कहासुनी के बाद महिला ने यह कदम उठाया। घटना से सभी हैरान और दुखी हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल 

बांदा में हादसा, छात्रा ऑटो रिक्शा से गिरकर घायल-भर्ती

बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल

बांदा में युवक को गोली लगी-मे़डिकल काॅलेज में मौत-पुलिस जांच में जुटी

बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा