समरनीति न्यूज, बांदा : एक 8 साल के मासूम बच्चे ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। तबतक कोशिश करता रहा, जबतक खुद भी झुलस नहीं गया। बाद में पिता की जान तो नहीं बच सकी, लेकिन मासूम किसी तरह बच गया। हालांकि, वह भी करंट से झुलस गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बबेरू के मुरवल गांव की घटना
जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के जगदीश (45) घर में पंखा चलाकर उसे सीधा करने का प्रयास कर रहे थे। बताते हैं कि पंखे में करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आकर जगदीश पंखे से ही चिपके रह गए। कुछ देर बाद वहां पहुंचे 8 साल के मासूम विष्णु ने जब पिता को करंट से चिपका देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की।
बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश
उसे भी करंट लगा और वह झुलस गया। हालांकि, किसी तरह खुद को संभालते हुए बच्चे ने डंडा लेकर पिता को पंखे की चपेट से बचा लिया। लेकिन दुखद रहा कि पिता की सांसें तबतक थम चुकी थीं। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई राम विशाल का कहना है कि मृतक किसान थे। उनके पास थोड़ी जमीन थी। वहीं रोजी-रोटी का जरिया थी।
ये भी पढ़ें : बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल