Sunday, January 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: पिता के खिलाफ बेटे के अपहरण का मुकदमा-हत्या की आशंका, गिरफ्तार

in Banda father murdered his son

समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। सनकी पिता ने अपने डेढ़ साल के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। वहीं बच्चे की मां और बाकी परिजनों को अंदेशा है कि आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ डेढ़ साल के बेटे का अपहरण करने का मुकदमा लिखा है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

रात में सोते समय घर से लेकर भागा आरोपी, चार दिन बाद खुलासा

जानकारी के अनुसार, घटना बीती 5 जनवरी की रात की है। बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा का राजेंद्र अपनी पत्नी शारदा से मिलने ससुराल पहुंचा। रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए।

ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन

बताते हैं कि इसी दौरान आरोपी आरोपी राजेंद्र चुपचाप अपने सोते हुए डेढ़ साल के बेटे को उठाकर ले गया। चर्चा है कि आरोपी ने बच्चे को यमुना किनारे ले जाकर उसकी हत्या की। फिर शव को यमुना दी में फेंक दिया है।  हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

बताया जाता है कि घटना वाली रात से आरोपी और बच्चा गायब थे। परिवार के लोग तलाश में जुटे थे। आरोपी घटना के बाद अपने घर भी नहीं पहुंचा। शुक्रवार को आरोपी राजेंद्र घर पहुंचा तो परिवार व ससुराल के लोगों ने उसे पकड़ा।

ये भी पढ़ें: Breaking: यूपी में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष को 3 साल की सजा, पढ़ें पूरा मामला..

पूछताछ में उसने बच्चे की हत्या करने और शव यमुना में फेंकने की बात कह रहा है। राजेंद्र के साले दिलीप ने पैलानी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के साले का कहना है कि बहन की दो बेटियों की पहले मौत हो चुकी है।

प्रकरण की पूरी जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

राजेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। किसी अनहोनी के डर से उनकी बहन बीते डेढ़ साल से बेटे को लेकर मायके में आकर रह रहीं थीं। पैलानी थाना प्रभारी राजेश वर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखा गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बच्चा कहां है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार 

UP: कर्नाटक से बांदा लौट आए, मगर घर तक नहीं पहुंच पाए, केन नदी में डूबने से मौत

Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

बांदा: महोखर के व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी-पुलिस ने..

Lucknow: राजनाथ सिंह बोले, विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलेगा

बांदा में ठंड पर भारी राजनीतिक गर्मी-बागेश्वरधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से पाॅलिटिकल हलचल

यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी