
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देर रात एक सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर हमला कर दिया। बेटी की मौत हो गई, वहीं पत्नी को डाॅक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से सिपाही भी लापता है। उसका मोबाइल व अन्य कागज यमुना किनारे मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि वह भी यमुना में कूद गया है। घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।
मर्का कस्बे में पारिवारिक कलह में वारदात
जानकारी के अनुसार, पीएसी का सिपाही गौरव मर्का थाना क्षेत्र में पीआरवी 112 में चालक के रूप में तैनात है। बताते हैं कि वह अपनी पत्नी शिवानी (32) और बेटी 3 साल की परी के साथ मर्का कस्बे में किराये के मकान में रहता था। बुधवार दोपहर वह अपनी पत्नी व बच्ची को कस्बे में आयोजित मकर संक्रांति मेला दिखाने ले गया।

ये भी पढ़ें: यूपी: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 7 युवतियों समेत पकड़े गए 15 लोग

इसके बाद देर रात घर में किसी बात को लेकर परिवार में कलह हो गई। बताते हैं कि रात लगभग 9 बजे सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी व बच्ची पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सिपाही घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर वहां पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
यमुना किनारे रखा मिला सिपाही का मोबाइल
घायलों को बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां बच्ची की मौत हो गई। वहीं सिपाही की पत्नी को कानपुर रेफर कर दिया गया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। कहा कि आरोपी सिपाही का मोबाइल व कागज यमुना किनारे मिले हैं। उसकी तलाश जारी है। माना जा रहा है कि वह नदी में कूद गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में क्रिकेट खिलाड़ी की दर्दनाक मौत-पेड़ से बाइक टकराने से हादसा
बांदा में क्रिकेट खिलाड़ी की दर्दनाक मौत-पेड़ से बाइक टकराने से हादसा
बांदा शहर में इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट्स-गाली-गलौज- FIR दर्ज
बांदा में 3.8 करोड़ से बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, ये होंगे फायदे..
