Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कपड़ा व्यवसाई ने जहर खाकर दी जान, यह है वजह..

cloth businessman ate poision in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक कपड़ा व्यवसाई ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गंभीर हालत में व्यवसाई को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि कपड़ा व्यवसायी संतोष शिवहरे का बेटा सुशील (27) गांव में कपड़े का व्यवसाए करता था। बीती रात उसने घर का कमरा बंद किया। इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार में कोहराम मच गया है। घटना का कारण कर्ज में डूबना बताया जा रहा है।

परिजन बोले, कर्ज से था परेशान

व्यवसाई के जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर उनकी पत्नी प्रियंका उर्फ पिंकी ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डाक्टर सुशील ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा सुनील शिवहरे का कहना है कि उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। कोरोना काल में उसने काम नुकसान में गया। कर्ज से परेशान था। इसलिए सुसाइड कर ली है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में रफ्तार बनी काल, एक की जान गई-वाहनों के उड़े चीथड़ें