

समरनीति न्यूज, बांदा: बच्चों के प्रति क्रूरता बरतने वाले दरिंदे हमारे-आपके बीच ही कहीं छिपे होते हैं। समय पर सामने आते हैं। बस जरूरत हम सभी को जागरुक रहने की है। ऐसा ही एक दरिंदा बांदा में उस सामने आया जब एक मासूम से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। शर्मनाक घटनाक्रम बांदा शहर के एक मोहल्ले का है। बांदा के एक मोहल्ले में एक मासूम से दरिंदे किस्म के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पकड़ा गया।
आरोपी के बच्चों संग ही खेल रही थी मासूम
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 6 साल की मासूम देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। साथ में आसपास रहने वाले दूसरे बच्चे भी थे। बताते हैं कि तभी पड़ोसी युवक राजेश सोनी नशे की हालत में वहां पहुंचा। इसके बाद मासूम को बहला-फुसलाकर साथ ले गया।
ये भी पढ़ें: बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घटना
फिर मासूम से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर दरिंदा पकड़े जाने के डर से छोड़कर भाग गया। तबतक आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। इसके बाद बच्ची ने रोते हुए मां को पूरी बात बताई। मोहल्ले के लोगों के साथ पीड़ित मां ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने इलाका घेरकर आरोपी को पकड़ा
तुरंत ही कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। फिर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक भी फोर्स के साथ वहां पहुंचीं। बताते हैं कि पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरिंदे को धर-दबोचा।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का है कि पीड़ित बच्ची के साथ ही खुद आरोपी के बच्चे भी खेल रहे थे। इसी बीच उसने मौका पाकर यह घटना की। बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे में लेकर किया रेप, फिर ब्लैकमेल कर शादी-लाखों वसूले, अब FIR..
बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घटना
बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज के पास..
बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन-जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित होम अरेस्ट
