समरनीति न्यूज, बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर का प्रांत अभ्यास वर्ग सत्र 2025-26 फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ। यह अभ्यास वर्ग 5 जून से शुरू होकर 8 जून तक चार दिन चला। इसमें बांदा जिले के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 4 दिवसीय वर्ग में विभिन्न सत्र हुए। अंतिम सत्र में घोषणाएं की गईं।
शैलेश जिला प्रमुख-शिवम संगठन मंत्री..
इस दौरान डॉ. विज्ञा मिश्रा को बांदा की विभाग प्रमुख, डॉ अशोक सिंह परिहार को विभाग सह प्रमुख, आयुषी त्रिपाठी को छात्रा प्रमुख नियुक्त किया गया। इसी क्रम में जिला प्रमुख शैलेश सिंह और संगठन मंत्री शिवम पांडे को बनाया गया। जिला संयोजक गोविंद तिवारी व जिला सहसंयोजक कार्तिक गुप्ता बनाए गए। इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा, नीतीश निगम, सुभाष त्रिपाठी, श्लोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा की शिक्षिका दीप्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात में सम्मानित
ये भी पढ़ें: हाय गर्मी: यूपी NCR, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में बरसी आग, झांसी में पारा 45 पार, नया अलर्ट जारी
बांदा स्टेडियम में इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए में अंडर-14 का ट्रायल