Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शिक्षक समस्या समाधान दिवस में निपटे 522 मामले

In Banda 522 Teacher problems Disposed on teachers problem Solution day

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिले के सभी ब्लाकों में शिक्षक समस्या समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला कमेटी द्वारा प्रत्येक ब्लाक के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। शिक्षकों की समस्याओं को सुना गया। उनका निस्तारण किया गया। बड़ोखर ब्लाक के अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव और मंत्री राजेश द्विवेदी ने कुल 42 शिकायतीपत्रों, महुआ में केपी सिंह व राजेश्ज्ञ तिवारी ने कुल 61 शिकायती पत्रों तथा नरैनी ब्लाक अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह तथा मंत्री सुनील वर्मा द्वारा कुल 65 शिकायती पत्रों का समाधान किया गया।

बाकी समस्याओं का भी जल्द होगा निस्तारण

वहीं ब्लाक जसपुरा अध्यक्ष राजवीर सिंह व मंत्री छोटे बाबू प्रजापति द्वारा कुल 34 समस्या समाधान बबेरू के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह व मंत्री विवेक यादव द्वारा कुल 37 प्रार्थना पत्र, तिंदवारी अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव व मंत्री इंद्रजीत निषाद ने कुल 77 प्रार्थना पत्र बिसंडा अध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिपाठी व मंत्री संतोष सविता द्वारा कुल 103 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इसी क्रम में कमासिन अध्यक्ष आशुतोष गौतम व मंत्री राजेश यादव द्वारा कुल 92 समस्याओं का निस्तारण किया गया। वहीं नगर क्षेत्र अध्यक्ष नारायणद्वारा कुल 11 प्रार्थना पत्रों का समाधान कराया गया। इस प्रकार पूरे जनपद में कुल लगभग 522 शिक्षकों द्वारा प्रदत्त समस्याओं का निस्तारण या तो तत्काल किया गया या फिर जिलास्तर पर जल्द कराने के प्रयास किए गए। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी व मइयादीन यादव मंत्री भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा