
समरनीति न्यूज, अयोध्या: अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भगवान राम के दर्शन किए। नवरात्र के पहले दिन अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम यंत्र की स्थापना भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आरती की। अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा बेहद चुस्त रही। राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
राज्यपाल और सीएम योगी भी रहे मौजूद

मां अमृतानंदमयी अपने 1000 भक्तों संग पहुंचीं
इस अवसर पर प्रभु राम की पूजा में राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम मंदिर परिसर का भ्रमण कर अवलोकन भी किया।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान-रचा इतिहास
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामयंत्र की स्थापना की। बताते चलें कि श्रीराम यंत्र दो साल पहले जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती महाराज द्वारा अयोध्या भेजा गया था।

इस अवसर पर मां अमृतानंदमयी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी अनिल मिश्रा मौजूद रहे। खास बात यह है कि मां अमृतानंदमयी अपने 1000 भक्तों के साथ ट्रेन से अयोध्या पहुंचीं।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त
अनुयायी उनको अम्मा के नाम से बुलाते हैं। अयोध्या से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा के लिए रवाना हो गईं। वहां राष्ट्रपति इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। 20 मार्च को वह संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन भी करेंगी।
ये भी पढ़ें: UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन
उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को लेकर रामनगर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी भी रामनगर का पहले दौरा कर चुके थे।
ये भी पढ़ें: जय सियाराम: अयोध्या में राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज…अडिग आस्था का प्रतीक…
जय सियाराम: अयोध्या में राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज…अडिग आस्था का प्रतीक…
Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..
