Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

समस्याएं नहीं सुलटी तो आर-पार की लड़ाई लड़ेगी रेलवे मजदूर यूनियन

इलाहाबाद में रेलवे मजदूर संघ की बैठक में यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।

समरनीति न्यूज, इलाहाबादः आज बुधवार को भारतीय रेलवे मजदूर संघ की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में पूरे भारतीय रेलवे से विभिन्न जोनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया है कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो जल्द ही पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। इतना ही नहीं, रेलवे बोर्ड पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इलाहाबाद में हुई बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई आगे की रणनीति 

इस बैठक में संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन ने मौजूद प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता एवं उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एमपी सिंह,  अध्यक्ष एमएम देशपांडे, महामंत्री अशोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष राधा कृष्ण, संगठन मंत्री डी चक्रवर्ती ने अपने विचारों को रखा।

ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद रेलवे जंक्शनः गार्ड ने 4 साथियों संग किया युवती से गैंगरेप, पीड़िता लापता

बैठक का आयोजन उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से किया गया था। इस सफल आयोजन के लिए भारतीय रेलवे मजदूर संघ की तरफ से सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया।

ये भी पढ़ेंः रेल में खेलः सेल्फमेड कॉम्बो बनाकर पैसेंजर्स से 50 के 120 रूपए वसूल रहे वेंडर्स

आयोजक मंडल में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जयराज प्रसाद, महामंत्री आईपी सिंह, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, आईटी सेल प्रमुख कुंदन सिंह, अभिजीत राय, पीकेदत्ता, मोहित सिंह, एसएसशर्मा,  आशिष श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।