Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

IAS Transfer : अलीगढ़-झांसी के आयुक्त समेत 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले

19 IAS transferred in UP, RK Singh became DM of Kanpur, Nisha became Amethi District Magistrate,

आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनावों से पहले यूपी सरकार ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उत्तर प्रदेश में झांसी, अलीगढ़ के आयुक्त समेत कुल 15 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ है। जानकारी के अनुसार आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं राजेश सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता और बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाए गए हैं।

विमल दुबे बने झांसी के कमिश्नर

आईएएस रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास और आईएएस विमल दुबे को झांसी का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईएएस चैत्रा बी को अलीगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। तबादलों के इसी क्रम में आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, मां और 3 बच्चों की मौत से कोहराम

अब आईएएएस पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। आईएएस बलकार सिंह नए आवास आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। वहीं आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। आईएएस रणवीर प्रसाद को एमडी विद्युत उत्पादन निगम और आईएएस राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बना दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों की अवैध एंट्री, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल..