Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

फिरोजाबादः सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, फिर एक काॅल से मचा हड़कंप..

Husband's wife shot dead in Firozabad husband accused

समरनीति न्यूज, फिरोजाबादः जिले में समवार को एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात जिले के शिकोहाबाद कस्बे में हुई। महिला का शव घर में खून से लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। हत्या के बाद महिला के चचेरे भाई के पास गई फोन काल से हड़कंप मच गया। यह काल महिला के सिपाही पति की थी जिसने पत्नी की लाश घर में पड़ी होने की जानकारी दी थी। दरअसल, हत्या का आरोप महिला के पति पर है जो एक सिपाही है। वह आगरा जिले में 112 में तैनात है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आगरा में तैनात है आरोपी सिपाही

बताया जाता है कि आगरा में डायल 112 में तैनात यतेंद्र सिंह का परिवार फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रहता है। उनकी पत्नी सरोज उर्फ पिंकी पुत्री रामप्रकाश निवासी मैनपुरी की रहने वाली थीं। वह अपनी तीन बेटियों के साथ इस वक्त शिकोहाबाद कस्बे की आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं। घटना के बाद महिला का सिपाही पति तीनों बेटियों के साथ घर से फरार हो गया है। बताते हैं कि महिला को चार गोली मारी गई हैं।

ये भी पढ़ेंः झांसी में पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, शहर का यह इलाका सील..

महिला सरोज के पिता ने आरोप लगाया है कि यतेंद्र ने गोली मारकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। इसके बाद वह तीनों बेटियों को लेकर घर से भाग गया है। महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद पति यतेंद्र के किसी दूसरी महिला से संबंध थे। इसी के चलते उसने यह वारदात की है। उधर, पुलिस अधीक्षक देहात राजेश कुमार ने कहा है कि मृतका के पिता ने आरोप लगाए हैं कि उनके दामाद सिपाही यतेंद्र ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस इस मामले की छानबीन की कर रही है।

ये भी पढ़ेंः सीतापुर के भाजपा विधायक को पार्टी ने थमाया नोटिस, ताली-थाली अभियान की उड़ाई थी खिल्ली