Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

दुखद: केदारनाथ हेलीकाॅप्टर क्रैश में बिजनौर-नगीना की रहने वाली नानी-नातिन की भी गई जान

Sad: Grandmother and granddaughter from UP also died in Kedarnath helicopter accident

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तराखंड केदारनाथ में आज रविवार सुबह हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई। इनमें बिजनौर के नगीना की रहने वाली श्रीमति विनोद देवी और उनकी नातिन तुष्टि की भी जान चली गई। घटना से पूरा परिवार ही नहीं, आसपास के लोग भी बेहद दुखी हैं।

बिजनौर के नगीना का रहने वाला परिवार

बताते हैं कि हेलीकाॅप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था। इसी बीच गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।

Sad: Grandmother and granddaughter from UP also died in Kedarnath helicopter accident

जानकारी के अनुसार, बिजनौर के नगीना के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह अपनी पत्नी श्री मति विनोद देवी (66), नातिन तुष्टी (19), पोता ईशान, नाती गौरांश के साथ केदाननाथ दर्शन के लिए गए थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घरों में पसरा मातम

वहां से श्री सिंह जब परिवार के साथ लौट रहे थे, तभी ज्यादा यात्री होने की वजह से हेलीकाॅप्टर सेवा वाली कंपनी ने परिवार को दो ग्रुप में बांट दिया।

Sad: Grandmother and granddaughter from UP also died in Kedarnath helicopter accident

इसमें श्री सिंह उनका पोता ईशान और नाती गौरांश एक हेलीकॉप्टर गुप्त काशी आ गए। बाकी लोगों को अगले हेलीकाॅप्टर से लाए जाने की बात कही गई। इसके बाद आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे उनकी पत्नी श्री मति विनोद देवी और नातिन तुष्टि को अन्य लोगों के साथ लेकर हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ।

Sad: Grandmother and granddaughter from UP also died in Kedarnath helicopter accident

जब काफी देर तक नहीं पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई। पता चला कि हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया। बाद में खबर आई कि हेलीकाॅप्टर में सवार सभी 7 लोगों की जानें चली गई हैं। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बिजनौर और नगीना में स्थित घरों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग शवों को लेने केदारनाथ रवाना हुए हैं। आसपास के लोग ढांढस बंधाने पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश-242 यात्री थे सवार-देखें Photos:

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश-242 यात्री थे सवार-देखें Photos: