समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में भाजपा प्रांतीय नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकाल दिया गया है। दरअसल, बीती 25 मई को भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह एक महिला कार्यकर्ता को गले लगाते दिखाई दिए थे। मामला गोंडा जिले का है।
महिला कार्यकर्ता के साथ Viral हुआ था आपत्तिजनक Video
भाजपा प्रांतीय नेतृत्व ने गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निकाल दिया है। सोशल मीडिया पर भाजपा गोंडा कार्यालय का एक आपत्तिजनक वीडियो 25 मई को वायरल हुआ था। इसमें जिलाध्यक्ष कश्यप एक महिला महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आए थे। यह वीडियो 12 अप्रैल की रात का बताया गया था।
जिलाध्यक्ष ने कही थी चक्कर आने पर गले लगा सहारा देने की बात
हालांकि, वीडियो के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का कहना था कि वह महिला कार्यकर्ता को चक्कर आने पर उसे गले लगाकर बस सहारा दे रहे थे। वह और कुछ नहीं कर रहे थे। वहीं वीडियो में दिखने वाली महिला कार्यकर्ता ने भी
ये भी पढ़ें: बारात में बहके बब्बन सिंह BJP से निकाले गए, गोद में डांसर से अश्लीलता का वीडियो हुआ था वायरल
सामने आकर जिलाध्यक्ष को अपने भाई समान बताया था। मामले में महिला ने गलत ढंग से वीडियो वायरल करने की रिपोर्ट भी लिखाई गई थी।
इस मामले में लगातार जिले में पार्टी का एक धड़ा चल रहा था नाराज
पार्टी नेतृत्व ने भी जिलाध्यक्ष से जवाब तलब किया था। 28 मई को जिलाध्यक्ष ने जवाब दिया। बताते हैं कि 7 मई को जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक दौरे पर वहां गए थे। पार्टी पदाधिकारियों ने खुलकर नाराजगी जताई थी। कुछ लोगों ने बैठक का
ये भी पढ़ें: बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral, मची खलबली
भी बहिष्कार किया था। जिला प्रभारी ने प्रांतीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी थी। अब भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निकाल दिया है।
ये भी पढ़ें: बेशर्मी-2: हाइवे पर बीजेपी नेता का महिला संग न्यूड डांस…धाकड़ का दूसरा Video Viral, गिरफ्तार
बेशर्मी-2: हाइवे पर बीजेपी नेता का महिला संग न्यूड डांस…धाकड़ का दूसरा Video Viral, गिरफ्तार
बारात में बहके बब्बन सिंह BJP से निकाले गए, गोद में डांसर से अश्लीलता का वीडियो हुआ था वायरल