Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवती से दुष्कर्म के बाद धमकाकर दिल्ली ले गया युवक, गिरफ्तार

Minor girl accuses 28 people including relatives of gang rape in Lalitpur

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 21 साल की युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में उसे धमकी देकर दिल्ली ले गया। बताते हैं कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई की तो दवाब में युवती को वापस लाया गया। सीओ बबेरू सियाराम वर्मा ने बताया है कि पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी की तलाश जारी है। मामले में जांच के बाद अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बबेरू क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा मामला

बताया जाता है कि बबेरू के एक गांव की रहने वाली 21 साल की युवती बीती 20 जनवरी को खेत जा रही थी। साथ में उसकी मां भी थीं। बताते हैं कि युवती की मां थोड़ी आगे निकल गईं। इसी बीच गांव के अभिषेख यादव नाम के युवक ने उसे पकड़कर खेत में खींच लिया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें : Covid19 : बांदा में कोरोना के 47 और पाॅजिटिव केस मिले, 63 ठीक हुए

युवती ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके धमकाया। इसके बाद लड़की को दिल्ली ले गया। परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया। पुलिस का कहा है कि आरोपी का भाई कुछ दिन पहले युवती को वापस दिल्ली से गांव लाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : भाजपा ने 17 प्रत्याशियों की सूची की जारी, लखनऊ-चित्रकूट से इनको मिला टिकट..

वहीं बुधवार को पीड़िता का बयान दर्ज कराए। मामले में पीड़िता का आरोप है कि खेत में उसके साथ दो से तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल टेस्ट कराया है। सीओ बबेरू सियाराम वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।