
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। वह किडनी संबंधित बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे थे। वह बीते लगभग 1 महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
गुरु जी के बेटे हेमंत ने कहा, ‘आज मैं शून्य हो गया’
शिबू सोरेन के निधन पर उनके बेटे हेमंत सोरेन ने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं, आज मैं शून्य हो गया हूं। बताते चलें कि शिबू सोरेन झारखंड के बड़े राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक थे।
38 साल तक रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के प्रमुख
वह लगभग 38 साल तक पार्टी प्रमुख रहे। झारखंड की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ रही। उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को बिहार और अब झारखंड के हजारीबाग में हुआ था। उन्हें जनता के बीच दिशोम गुरु और गुरुजी के नाम से भी जाना जाता था।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत-चार अस्पताल में.. सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, आदिवासी संघों का झारखंड बंद का ऐलान
यूपी में बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत-चार अस्पताल में.. सीएम योगी ने जताया शोक
यूपी में मंत्री का PS महिला से अश्लीलता में हुआ गिरफ्तार-खुद मिनिस्टर ने किया पुलिस के हवाले
डब्लू यादव..बिहार से भागा यूपी के हापुड़ में ढेर-मांझी की पार्टी के नेता की हत्या का था आरोप
UP: डिंपल यादव पर भद्दी टिप्पणी के बाद थप्पड़ कांड, मौलाना साजिद और 3 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR..
कानपुरः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की पर कही यह बात..
